Skip to main content

Vakya Bhed (वाक्य भेद) Question Answer Hindi Quiz

Give answers of following questions to test your knowledge on Hindi VAKYA BHED by below quiz.
नीचे दिये गये वाक्यों में रचना के आधार पर वाक्य भेद बताओ |

१) जब असफल हो गए तो शोक करना व्यर्थ है |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञावाचक


२) सूर्य उगा और अंधेरा नष्ट हुआ |

क) संयुक्त
ख) संकेत वाचक
ग) विधान वाचक
घ) मिश्र


३) संकट आ जाए तो घबराना उचित नहीं |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्र
घ) आज्ञार्थक


४) जब तक विन्ध्वंस नहीं होता तब तक नव-निर्माण नहीं हो सकता |

क) संयुक्त
ख) सरल
ग) मिश्रित
घ) तीनों में से कोई नहीं



५) यदि पुस्तक होती तो श्याम अवश्य पढ़ता |

क) सरल
ख) संयुक्त
ग) संकेत वाचक
घ) मिश्रित


६) परिवार की शोभा वही बढ़ा सकता है, जो सबका चहेता हो |

क) इच्छावाचक
ख) सरल
ग) मिश्रित
घ) संयुक्त


७) जो पक्षी आकाश में विचरण करते हैं वे बड़े भले लगते हैं |

क) मिश्रित
ख) सरल
ग) संयुक्त
घ) विस्मयादिबोधक


८) मैंने उसे पढ़ाया और नौकरी दिलाई |

क) सरल
ख) संयुक्त
ग) मिश्रित
घ) आज्ञावाचक


९) जैसे ही चाँद निकला, वैसे ही अंधकार दूर हो गया |

क) समुच्चयबोधक
ख) सरल
ग) संयुक्त
घ) मिश्रित


१०) जो परिश्रम करते हैं वे विद्यार्थी सदा सफल होते हैं |

क) संयुक्त
ख) संकेतवाचक
ग) मिश्रित
घ) सरल


उत्तर:
१: ग) मिश्र
२: क) संयुक्त
३: ग) मिश्र
४: ग) मिश्रित
५: घ) मिश्रित
६: ग) मिश्रित
७: क) मिश्रित
८: ख) संयुक्त
९: घ) मिश्रित
१०: ग) मिश्रित

Popular posts from this blog

घोष और अघोष Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets in Hindi

घोष और अघोष (Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets) :-  ध्वनि की दृष्टि से जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में स्वरतन्त्रियाँ झंकृत होती है , उन्हें ' घोष ' कहते है और जिनमें स्वरतन्त्रियाँ झंकृत नहीं होती उन्हें ' अघोष ' व्यंजन कहते हैं !  ये घोष - अघोष व्यंजन इस प्रकार हैं -  In Hindi, See below Ghosh and Aghosh Varn : घोष                                   अघोष ग , घ , ङ                           क , ख ज , झ , ञ                          च , छ ड , द , ण , ड़ , ढ़                  ट , ठ द , ध , न                            त , थ ब , भ , म                            प , फ य , र , ल , व , ह                  श , ष , स

अल्पप्राण और महाप्राण (Alppraan and Mahapraan Alphabets)

अल्पप्राण और महाप्राण (Alppraan and Mahapraan Varn - Alphabets) :-  जिन वर्णों के उच्चारण में मुख से कम श्वास निकले उन्हें ' अल्पप्राण ' कहते हैं ! और जिनके उच्चारण में  अधिक श्वास निकले उन्हें ' महाप्राण 'कहते हैं! ये वर्ण इस प्रकार है - In Hindi, See below both Alppraan and Mahapraan Varn : अल्पप्राण                महाप्राण क , ग , ङ               ख , घ च , ज , ञ              छ , झ ट , ड , ण               ठ , ढ त , द , न               थ , ध प , ब , म               फ , भ य , र , ल , व        श , ष , स , ह

अन्विति Anviti in Hindi with example

अन्विति ( Anviti hindi definition) :- जब वाक्य के संज्ञा पद के लिंग, वचन, पुरुष, कारक के अनुसार किसी दूसरे पद में समान परिवर्तन हो जाता है तो उसे अन्विति (Anviti) कहते हैं। अन्विति का प्रयोग निम्नलिखित प्रकार से होता है:-  Use of Anvati is listed below : (क) कर्तरि प्रयोग (Kartri) :- जिस में क्रिया के पुरुष, लिंग और वचन कर्ता के अनुसार होते हैं, क्रिया के उस प्रयोग को कर्तरि प्रयोग कहते हैं। यह ज़रूरी है कि कर्ता विभक्ति रहित हो जैसे गीता पुस्तक पढेगी। (ख) कर्मणि प्रयोग (Karmni) :- जिस में क्रिया के लिंग और वचन कर्म के अनुसार हों उसे कर्मणि प्रयोग कहते हैं। कर्मणि प्रयोग में दो प्रकार की वाक्य रचनाएं मिलती हैं। कर्तृवाच्य की जिन भूतकालिक क्रियाओं के कर्ता के साथ 'ने' विभक्ति लगी होती है जैसे राम ने पत्र लिखा। दूसरे कर्मवाच्य में यहाँ कर्ता के साथ 'से' या 'के द्वारा' परसर्ग लगते हैं लेकिन कर्म के साथ 'को' परसर्ग नहीं लगता जैसे हमसे लड़के गिने गए। (ग) भावे प्रयोग (Bhave) : - इसमें क्रिया के पुरुष लिंग और वचन कर्ता या कर्म के अनुसार न